Jamshedpur  : अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 3 वाहन जप्त

मानगो से बालू व कपाली से पत्थर चिप्स लदा वाहन पकड़ाया

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू खनिज का अवैध रूप से परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH09AP-7863 को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर मानगो थाना परिसर में रखा गया है। इसी प्रकार कोवाली थाना क्षेत्र में पत्थर चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए हाईवा संख्या – JH22G-7681 एवं OD11W-9973 को जप्त किया गया है, जिन्हें कोवाली थाना परिसर में रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं उससे संबंधित गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: SAIL से तांबे के तार चुराने वाला गिरोह धराया, पश्चिम बंगाल से आता था खरीदार

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time