Saraikela: सरायकेला में बिना प्रतिनिधि जनता परेशान, आयोग से मिले मनोज चौधरी

सरायकेला:  सरायकेला में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने नगर निकायों में आरक्षण की पात्रता तय करने के लिए ट्रिपल टेस्ट के तहत डोर-टू-डोर सर्वे की शुरुआत की. आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, सदस्य नंदकिशोर मेहता और लक्ष्मण यादव की मौजूदगी में यह कार्यवाही हुई. टीम के स्वागत में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर ‘छऊ नगरी’ सरायकेला की ओर से सम्मानित किया.

चौधरी ने आयोग को अवगत कराया कि चुनावों के लंबे समय से लंबित रहने के कारण नगरवासी बिना जनप्रतिनिधियों के कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्होंने एक पत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की पात्रता जल्द तय कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जाए.

इस बातचीत को चौधरी ने सकारात्मक बताया. उनके अनुसार, आयोग ने भरोसा दिलाया कि सर्वे का कार्य तेजी से पूरा कर मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें सुधारा जाएगा. उसके बाद नगर निकाय चुनाव जल्द कराए जाएंगे. आयोग की टीम ने क्षेत्रीय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीर पहल का संकेत दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 3 वाहन जप्त

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time