Chaibasa: सोते मासूम को ज़हरीले सांप ने डसा, हालत नाजुक – ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा

गुवा:  गुवा थाना क्षेत्र के रोवाम गांव में 29 जुलाई की रात एक मासूम बच्चा ज़हरीले सांप का शिकार हो गया. सात वर्षीय बिरसा कोड़ा, पिता रमेश कोड़ा, अपने घर के भीतर ज़मीन पर सो रहा था जब रात लगभग 10 बजे उसे सांप ने डस लिया.

परिजनों को घटना की जानकारी देर से मिली. काफी समय बीत जाने के बाद बिरसा को गंभीर हालत में गुवा अस्पताल, सेल लाया गया, जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया. फिलहाल उसकी स्थिति बेहद नाजुक है और वह अचेत अवस्था में है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसे बचाने की कोशिश कर रही है.

इस घटना से पूरे गांव में दुख और बेचैनी का माहौल है. लोग न सिर्फ बच्चे की हालत को लेकर चिंतित हैं, बल्कि गांव में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से भी आहत हैं. ग्रामीणों ने सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में त्वरित उपचार व्यवस्था न होने पर नाराज़गी जताई है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांवों में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा और ज़हरीले जीव-जंतुओं से निपटने के लिए विशेष तैयारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं किसी और मासूम की जान न ले सकें.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : दुष्कर्म पीड़िता एवं परिवारजनों से विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने मेगा आई चेक अप कैंप का किया आयोजन 

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य…

Spread the love

Jamshedpur : मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य हेतु सदैव याद किये जायेगे : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर : भुइयांडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर प्राथमिक विधालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व मे मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time