Gamharia: झामुमो नेता सुखराम टुडू पर हमला, दो आरोपी भेजे गए जेल – भुजाली बरामद

गम्हरिया:  गम्हरिया थाना क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुखराम टुडू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह हमला रविवार देर रात उनके घर के पास किया गया था, जब आरोपी घात लगाकर पहले से ही मौके पर मौजूद थे.

थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में सुजीत घोष और सामू हांसदा शामिल हैं, जिनमें सुजीत घोष नामजद आरोपी है. पुलिस ने इनके पास से हमला करने में प्रयुक्त धारदार हथियार (भुजाली) भी बरामद किया है.

हमले में गंभीर रूप से घायल सुखराम टुडू का इलाज फिलहाल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में चल रहा है.

इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है कि हमले के पीछे की असली वजह क्या थी और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित नरभेराम मोटर्स की वादा-खिलाफी पर कंज्यूमर कोर्ट में मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *