Bokaro: गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने कट्टा-भुजाली लेकर थाने पहुंचे युवक, बोकारो में थ्रिलर जैसा वाकया

बोकारो:  बोकारो में एक फिल्मी अंदाज की वारदात सामने आई, जब कुछ युवक हथियार लेकर सिटी थाना पहुंचे और अपने साथियों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो गए और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि 29 जुलाई की शाम सेक्टर-03सी में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कई युवक भाग गए, लेकिन मनु भूमिहार और हर्षित कुमार को हिरासत में लिया गया।

इसके कुछ ही देर बाद, आठ से दस युवक चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर थाने के गेट तक पहुंचे और हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस के एक्शन में भागने की कोशिश करते वक्त मुकुल ठाकुर नामक युवक पकड़ा गया। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक भुजाली बरामद हुई।

पूछताछ में मुकुल ने बताया कि वह मनु भूमिहार और अमन यादव के कहने पर हथियार लेकर आया था। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 159/2025 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि मनु भूमिहार के खिलाफ पूर्व में 2023 और 2024 में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में डीएसपी आलोक रंजन, सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: झारखंड में साइबर ठगी पर शिकंजा, 40 बैंक खातों के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Bahragora :  बरसोल में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा : जमशेदपुर उपायुक्त के सख्त निर्देशानुसार जिला खनन विभाग और बरसोल थाना की संयुक्त टीम ने बरसोल थाना चौक पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ एक औचक वाहन जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time