jamshedpur : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

जमशेदपुर : पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हरहरगुट्टू का संजीत कुमार उर्फ चेला (21), आशीष सरदार (22), अर्जन सरदार उर्फ डीएम (22) और सुमीत सरदार उर्फ बंगुवा (21) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, बैठक आयोजित

आरोपियों को जेल भेजा गया

सिटी डीएसपी सुनील चौधरी ने जानकारी दी कि मानगो बस स्टैंड के पास गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ ग्राहक खोज रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। साकची थाना में दर्ज बाइक चोरी के मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और उनकी निशानदेही पर अन्य पांच मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

जमशेदपुर : हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time