jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का सड़क सुरक्षा कार्यक्रम 17 जनवरी से

जमशेदपुर :  करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यातायात विभाग, साकची थाना, नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 17 से 23 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन साकची थाना में किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज, यातायात नियंत्रक शंकर कुमार, जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी, करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक सैयद साजिद परवेज एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत नीरज के स्वागत भाषण से हुई।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया 

नीरज ने सड़क सुरक्षा के महत्व और इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सड़क पर चलने के सही तरीकों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों को समझने और पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं और उनके कारण होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही, उन्होंने तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की। सभी स्वयंसेवको को सड़क सुरक्षा से सबंधित किताब का वितरण किया गया। साथ ही सभी स्वयंसेवको को यातायात विभाग, साकची थाना द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आस – पास के लोगों को सड़क
सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दे सके।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time