Jharkhand : 15 साल से अधिक सेवा करने वाले अस्थायी कर्मियों को मिलेगा पेंशन का हक, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

रांची  : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि 15 साल से अधिक सेवा देने वाले अस्थायी कर्मियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। बुधवार को जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने जल संसाधन विभाग के 18 अस्थायी कर्मियों के पक्ष में फैसला सुनाया। इनमें सुरेंद्र नाथ महतो समेत 16 कर्मचारियों ने याचिका दायर की थी।

याचिका में बताया गया था कि इन कर्मियों को 1980 के दशक में अस्थायी आधार पर रेंट कलेक्टर, क्लर्क और अमीन के पदों पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने 15 से 30 साल तक लगातार सेवा की, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं मिली।

राज्य सरकार ने इन्हें ‘सीजनल कर्मी’ बताया था

हाईकोर्ट ने बिहार पेंशन नियमावली, 1950 के नियम 59 और 1969 व 1975 के सरकारी संकल्पों का हवाला देते हुए कहा कि 15 साल से अधिक निरंतर सेवा करने वाले अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन पाने के हकदार हैं।

अदालत ने स्पष्ट किया कि इन कर्मियों की सेवा न तो अनियमित थी और न ही सीजनल, बल्कि वे लगातार स्थायी पदों पर काम कर रहे थे।

कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि चार महीने के भीतर सभी पेंशन और ग्रेच्युटी लाभ प्रदान किए जाएं और सेवानिवृत्ति की तिथि से लंबित बकाया राशि का भुगतान भी किया जाए।

इसे भी पढ़ें : AIIMS Convocation 2025: एम्स देवघर से निकले 48 नए डॉक्टर, राष्ट्रपति ने दी प्रेरणादायी सीख

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time