JRD स्टेडियम में टाटा DAV के छात्रों ने जीते गोल्ड – क्लस्टर स्पोर्ट्स में लहराया परचम

गुवा:  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में टाटा डीएवी नोवामुंडी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिमी सिंहभूम को गौरवान्वित किया है. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी स्कूलों से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में नोवामुंडी के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड, चार सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया.

31 जुलाई को हुए इस आयोजन में अंडर-19 की 4×100 मीटर रिले दौड़ में मंजीत पूर्ति, राकेश बोबोंगा, आदित्य प्रसाद पोडेल और जयसिंह पूर्ति की टीम ने गोल्ड मेडल जीता. एकल 100 मीटर दौड़ में भी मंजीत पूर्ति ने गोल्ड अपने नाम किया, वहीं राकेश बोबोंगा ने कांस्य पदक हासिल किया.

डिस्कस थ्रो (अंडर-14) में सौरभ प्रधान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया.

विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है. उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई.

इस उपलब्धि पर टाटा स्टील नोवामुंडी के मुख्य प्रबंधक अतुल भटनागर और विद्यालय एलएमसी चेयरमैन डी. विजयेंद्र (चीफ, नोवामुंडी) ने भी छात्रों को बधाई दी. विद्यालय परिसर और अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है. बच्चों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत, प्रशिक्षकों की मार्गदर्शना और विद्यालय के सहयोग का अहम योगदान रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: सेवा के 35 वर्षों को नम आंखों से विदाई, सेल में छह कर्मियों का सम्मान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time