West Singhbhum: कैंटीन और मसाला विक्रेताओं का निरीक्षण, बिना लाइसेंस कारोबार पर होगी कार्रवाई

पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित कैंटीन और बाबा मंदिर के मसाला विक्रेताओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और मिक्स मसाला के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा.

बिना लाइसेंस कारोबार पर कार्रवाई का निर्देश
निरीक्षण के दौरान विलीभ मसाला के पास FSSAI लाइसेंस नहीं पाया गया. संबंधित विक्रेताओं को लाइसेंस डिस्प्ले करने और 7 दिनों के भीतर फूड लाइसेंस के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फूड सेफ्टी प्रशिक्षण की अनिवार्यता
सभी फूड लाइसेंस धारकों को अपने कर्मचारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित FoSTaC प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया गया. यह कदम खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है.

लाइसेंस प्रक्रिया और सहायता
जो भी खाद्य कारोबारी अभी तक फूड लाइसेंस नहीं बनवा सके हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे www.foscos.fssai.gov.in के माध्यम से आवेदन करें. किसी भी समस्या की स्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें: West Singhbhum: सारंडा में उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया टुसू पर्व 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

Spread the love

Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time