जमशेदपुर: लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा शुक्रवार को सोनारी स्थित सहयोग विलेज में सेवा कार्य का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनाथ बच्चों के बीच बेबी वाइप्स, डायपर और हैंडवॉश का वितरण किया गया.
![]()
यह पहल स्वच्छता और बाल देखभाल को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम रही. कार्यक्रम की सफलता में सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव भरत मकानी का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा. उनके योगदान से ही यह आयोजन संभव हो सका.
सेवा कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन ममता मूनका, सचिव लायन अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष लायन कृष्णा अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष लायन नेहा चौधरी, तथा लायन रोहित अग्रवाल, सुमित मूनका, नवनीत चौधरी, अर्चना अग्रवाल और मेघा रिंगसिया सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
लायंस क्लब ने एक बार फिर साबित किया कि समाजसेवा उसकी मूल भावना है. क्लब ने भरोसा दिलाया कि आगे भी वह इसी समर्पण के साथ जनकल्याण के कार्य करता रहेगा.