Jamshedpur : फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाली वृद्धा का पीएलवी ने रेस्क्यू कर गंतव्य स्थान पहुंचाया

जमशेदपुर :  सीतारामडेरा थानान्तर्गत किशोरी नगर (नया कोर्ट मोड़) में फुटपाथ पर असहाय हालत में रहकर अपना जीवन यापन करने वाली एक वृद्ध महिला का शनिवार को रेस्क्यू किया गया. महिला को वहां से उठाकर उसके बिष्टुपुर स्थित गंतव्य स्थान पहुंचाया गया. विगत कई दिनों से उक्त महिला खुले आसमान में फुटपाथ पर रहने को विवश थी. महिला की इस असहाय स्थिति की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार को मिली. उन्होंने अधिकार मित्र (पीएलवी) एवं स्थानीय पुलिस को उसका रेस्क्यू कर उसके घर पहुंचाने का निर्देश दिया. प्राधिकार के वाहन से महिला को उसके गंतव्य स्थान पहुंचाया गया. इस कार्य में पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, मनोज कुमार, सुनील पांडेय, प्रकाश मिश्रा, जोबारानी बासके समेत अन्य ने सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मिर्गी रोगियों के लिए लगेगा शिविर, मिलेगा समुचित इलाज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time