Jamshedpur: पत्नी के इनकार पर बेकाबू हुआ पति, नामदा बस्ती हत्याकांड का हुआ खुलासा

जमशेदपुर:  शनिवार सुबह जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में 30 वर्षीय मनीषा कौर का शव उनके घर से बरामद हुआ.
महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.

पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म
पुलिस को शुरुआती जांच में महिला का पति सागर संदिग्ध लगा. पूछताछ के दौरान सागर ने हत्या करने की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसने सेक्स उत्तेजक दवा लेने के बाद पत्नी से अप्राकृतिक संबंध की मांग की थी. जब मनीषा ने विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर रसोई से चाकू उठाया और मनीषा का गला काट दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद सागर कुछ देर तक घर में ही रहा. फिर सामान्य तरीके से बाहर निकल आया. हालांकि, मोहल्लेवालों को कुछ अजीब लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

लव मैरिज से हत्या तक की कहानी
जानकारी के अनुसार, मनीषा और सागर की शादी 9 साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं. पड़ोसियों का कहना है कि अक्सर दोनों के बीच विवाद होते थे, लेकिन हत्या जैसी घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

पुलिस ने सागर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस घरेलू हिंसा और मानसिक स्थिति को भी जांच के दायरे में ले रही है.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: नामदा बस्ती में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फ़रार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time