Jamshedpur: साकची में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, भूत-प्रेत की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र – हुआ सहस्त्रघट जलाभिषेक

जमशेदपुर:  सावन माह की श्रद्धा और उत्साह के बीच साकची बाजार श्री शिव मंदिर कमिटी की ओर से रविवार को एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें 801 कांवड़ियों सहित कुल 1100 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर साकची शिव मंदिर तक लगभग ढाई किलोमीटर की यात्रा तय की।

यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने “बोलबम”, “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिव परिवार और भूत-प्रेत की जीवंत झांकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे।

पूजा और जलाभिषेक की परंपरा का निर्वाह
स्वर्णरेखा नदी किनारे पांच पंडितों द्वारा विधिवत संकल्प पूजा करवाई गई, जिसमें मंदिर कमिटी के सदस्य भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने साकची शिव मंदिर में शिवलिंग पर श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक किया। मंदिर में महाआरती के बाद करीब 1500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सहस्त्रघट जलाभिषेक ने बढ़ाई आस्था की गहराई
शनिवार को भी साकची शिव मंदिर में भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
सुबह 10 बजे से शिव पूजन और दोपहर 1 बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। शाम 5 बजे विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
फूलों की मालाओं से सजे शिवलिंग ने भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित किया। पूरा दिन मंदिर परिसर “ॐ नमः शिवाय” और “जय भोलेनाथ” के जयघोष से गूंजता रहा।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री शिव मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, कमलेश कुमार चौधरी, मोहित शाह, सुभाष शाह, उमेश शाह, आशीष खन्ना, नरेश अग्रवाल, कमल सिंघल, निशा सिंघल सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar Sharavani Mela 2025: अब तक 44 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण, बैद्यनाथ मंदिर को 5.43 करोड़ की आय

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time