Jamshedpur: दिशोम गुरु के निधन पर जमशेदपुर समाहरणालय में शोकसभा, उपायुक्त और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त, अपर उपायुक्त समेत सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी शामिल हुए शोकसभा के दौरान सभी ने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अधिकारीगण भावुक नजर आए।

उपायुक्त ने कहा, “दिशोम गुरु का निधन न केवल झारखंड के लिए, बल्कि देशभर के आदिवासी समुदायों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवनभर समाज के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।”

सिर्फ समाहरणालय ही नहीं, बल्कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में भी शोकसभा आयोजित की गई। वहां भी अधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक रूप से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और मौन धारण कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Passes Away: राज्य के ‘आदिवासी मसीहा’ तीन बार के CM – तीन बार कोयला मंत्री – झारखंड की राजनीति का एक युग खत्म

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time