Sad News : भागलपुर में सावन के आखिरी सोमवारी पर 5 कांवरियों की मौत, थाने में हंगामा, सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

भागलपुर :  बिहार में एक बार फिर सावन के आखिरी सोमवार को दर्दनाक हादसा निकल के सामने आया हैं यह हादसा भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र का है जहां रविवार देर रात डीजे वैन पलटने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। सभी मृतक कांवर यात्रा पर सुल्तानगंज जा रहे थे। हादसा धमना नदी के पुल के पास हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि बिजली के करंट लगने से सभी की मौत हुई है।
हादसे के बाद से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह से ही शाहकुंड मुख्य पथ को परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका साफ कहना है कि जब तक मुआवजे की घोषणा और बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई नहीं होती, शव नहीं हटाए जाएंगे।

खराब सड़क व बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप

स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब परिजन शाहकुंड थाना परिसर से शवों को जबरन उठाकर सड़क पर ले आए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन हल्की नोकझोंक हो गई। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस और प्रशासन हालात को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि डीएम और एसएसपी मौके पर आएं और कार्रवाई की घोषणा करें। लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद शाहकुंड थानाध्यक्ष घटनास्थल से भाग गए, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की जड़ में सड़क की खराब स्थिति और बिजली विभाग की लापरवाही है। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क किनारे भरे पानी और गड्ढे के कारण पलटा। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि गाड़ी बिजली के तार से टकराई, जिससे करंट लगने की स्थिति बनी और वाहन अनियंत्रित हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अंतिम सोमवारी पर ‘दिशोम गुरु’ को समर्पित होगी भजन संध्या, मनोज तिवारी करेंगे शिव स्तुति

Spread the love

Related Posts

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time