Jamshedpur: गणेश पूजा की तैयारी शुरू, टेल्को में बनेगा 75 फीट ऊंचा पंडाल 

जमशेदपुर:  गणेश पूजा की भव्य तैयारियों की शुरुआत जमशेदपुर के टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में हो गई है। मंगलवार को यहां 15 फीट ऊंचे गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए। पूजा विधि का संचालन पंडित अरुण मिश्रा ने किया।

हर साल युवाओं की मेहनत से सजता है पंडाल
दिनेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से टेल्को कॉलोनी के युवाओं द्वारा बड़े उत्साह से किया जाता है। समिति के अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में हर साल भव्य पंडाल और प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार 75 फीट ऊंचा पंडाल और 15 फीट की गणेश प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा अपनी भव्यता के लिए पूरे क्षेत्र में चर्चित रहती है और दूर-दूर से भक्तगण इसे देखने आते हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विकास शर्मा समेत अजित साही, इकबाल सिंह, साहिद शर्मा, बबलू मुखी, अवतार सिंह, विकास सिंह, संजय, राजेश्वर सिंह, रोशन, निखिल, समर, अक्षय, अधिराज तिवारी, रितेश शरण, अजित जायसवाल, सूरज प्रकाश और कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मानहानि केस में उलझे Rahul Gandhi, कल कोर्ट ने दिया पेशी का आखिरी मौका

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुंदरनगर में मां विंध्यावासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार भव्य मंदिर स्वरूप में दिखेगा पंडाल

भूमि पूजन में पूर्व विधायक, जिप उपाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष समेत कई गणमान्य हुए शामिल जमशेदपुर : मां विंध्यावासिनी सेवा समिति, सुंदरनगर की दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं दस्तावेजीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और वर्टोय टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक गुणवत्ता में संवर्धन, नैक एवं आईक्यूएसी में तकनीक के उपयोग को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time