Homage to Shibu Soren: झारखंड के जननेता को भाजपा सुंदरनगर मंडल की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरा झारखंड शोक में डूबा हुआ है। सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिबू सोरेन ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और वंचितों की आवाज बनने में बिताया। उन्होंने झारखंड को राज्य का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का चेहरा थे।

भाजपा ने किया सम्मानपूर्वक स्मरण
दिशोम गुरु के निधन पर भाजपा सुंदरनगर मंडल ने गहरा शोक जताया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा ‘पप्पू’ ने कहा “यह सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। वे झारखंड की आत्मा थे।”
अनमोल वर्मा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद भले रहे हों, लेकिन शिबू सोरेन का संघर्ष और योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा “उन्होंने झारखंड की राजनीति को एक दिशा दी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगी।” भाजपा सुंदरनगर मंडल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार को धैर्य और संबल देने की कामना की।

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    मुरी : अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावे स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने एक-एक करके सभी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान: बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में कर्मियों ने ली नशा न करने की कसम

    बहरागोड़ा : सामाजिक सुधार और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time