Jamshedpur: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिले सांसद बिद्युत बरण महतो, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज संसद भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री को हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई दी और कहा कि इस अभूतपूर्व कार्रवाई के पीछे उनका सशक्त नेतृत्व और रणनीतिक सोच ही सबसे बड़ा कारण रहा।

सांसद महतो ने कहा कि “देश की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखती है और इस ऑपरेशन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत आंतरिक सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतता।” उन्होंने गृह मंत्री को विश्वास दिलाया कि झारखंड की जनता उनके इस प्रयास की सराहना कर रही है।

मुलाकात के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी सांसद से झारखंड की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राज्य के सामाजिक, सुरक्षा व विकास संबंधी मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। सांसद महतो ने उन्हें झारखंड के जमीनी हालात से अवगत कराया और राज्य के हित में सरकार की ओर से और अधिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे भी मौजूद थे। बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने झारखंड की आवश्यकताओं पर केंद्रीय सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राखी के रिश्ते में बंधे पप्पू सरदार और चेशायर होम की बेटियां, 30 साल से निभा रहे हैं परंपरा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time