Bahragora: NH-18 पर आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, वन वे सिस्टम बना हादसे की वजह

बहरागोड़ा:  शुक्रवार सुबह बहरागोड़ा प्रखंड के एनएच-18 पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दो भारी ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। जोरदार टक्कर के बावजूद दोनों ट्रेलर ड्राइवरों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, बहरागोड़ा इलाके में पिछले कुछ महीनों से सर्विस रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी कारण वहां सड़क को वन वे बना दिया गया है। लेकिन एक ही लेन से दोनों दिशाओं की गाड़ियों का आवागमन हो रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रहती है।

जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा ट्रेलर (नंबर NL-01AF-5401) और उड़ीसा से जमशेदपुर की ओर आ रहा ट्रेलर (नंबर HR-55AR-2561) एक ही लेन पर आमने-सामने आ गए और टकरा गए। गनीमत रही कि समय रहते ब्रेक लगने और ड्राइवरों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रेलरों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय निर्माण एजेंसी से भी बात कर सकती है।

 

 

इसे भी पढ़ें : bicycle theft : गोड्डा से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की साइकिल चोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time