Jhargram: निर्मल महतो की शहादत पर जंगलमहल से उठा राष्ट्रीय राजनीति का संकल्प

झाड़ग्राम:  JSM का यह अभियान आने वाले दो वर्षों (8 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2027) तक देशभर में चलेगा। इसे “स्वराज संवाद” के नाम से पूरे देश में चलाया जाएगा। इसका मकसद है – जनता के बीच जाकर नए भारत की राजनीतिक दिशा पर संवाद शुरू करना, और एक ऐसा मंच तैयार करना जो सबकी बात को, सबके बीच ले जा सके।

JSM ने 8 अगस्त 2022 को संविधान आधारित “स्वराज” के विचार के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। अब, तीन साल बाद, यह विचार सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की शक्ल ले रहा है। इसका मकसद साफ है — हर नागरिक को बराबरी का अधिकार, गरिमा और विकास में भागीदारी। JSM का मानना है कि “सशक्त नागरिक ही भारत की असली ताकत हैं” और भारत का भविष्य संविधान आधारित स्वराज में ही है।

JSM ने अपने घोषणापत्र में कई जरूरी मुद्दों को प्राथमिकता दी है —
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महिला सुरक्षा, सामाजिक न्याय, किसानों के अधिकार, पर्यावरण, और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन जैसी बुनियादी ज़रूरतों को लेकर गंभीर वादे किए गए हैं।

साथ ही, आदिवासी भाषाओं और संस्कृति की रक्षा, पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य-शिक्षा का मजबूत ढांचा, और क्षेत्रीय विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की बात भी प्रमुखता से की गई है।

JSM के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने इस अवसर पर कहा: “सच्चा स्वराज तब मिलेगा जब हर व्यक्ति को उसका सम्मान और अधिकार मिले। हमारा आंदोलन जंगलमहल तक सीमित नहीं रहेगा — यह देश के हर गांव, हर शहर तक पहुंचेगा। हमारा रास्ता है संविधान का रास्ता, और जनता ही इस बदलाव की असली ताकत है।”

उन्होंने सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे “स्वराज संवाद” में शामिल हों और एक नए, भरोसेमंद राजनीतिक विकल्प के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को बहरागोड़ा में श्रद्धांजलि

 

Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : खड़गपुर मंडल व साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के बीच बैठक में कर्मचारी हितों को लेकर सकारात्मक पहल, 2 को होगा पीएनएम बैठक का समापन

    खड़गपुर  : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल प्रशासन और साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) के बीच दूसरी स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) बैठक बुधवार को खड़गपुर में शुरू हुई।…

    Spread the love

    Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीमाही में 148.54 करोड़ की स्क्रैप बिक्री की, देश के 18 जोनल रेलवे में कमाई में पाया दूसरा स्थान 

    कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 148.54 करोड़ की रिकॉर्ड स्क्रैप बिक्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time