Bahragora: अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल

बहरागोड़ा:  शनिवार सुबह एनएच-49 पर बरसोल थाना क्षेत्र के पारुलिया पंचायत भवन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खेड़ुवा गांव के बिरेन खिलाड़ी (45) और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी 10 वर्षीय इकलौती बेटी अनुपमा खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, परिवार बाइक से हल्दी पोखर अपने ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक (WB 33 F 3612) ने पीछे से टक्कर मार दी।

घायल अस्पताल रेफर, मासूम थी मेधावी छात्रा
हादसे के बाद खेड़ुवा पंचायत की मुखिया सुलेखा सिंह ने घायलों को तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बरिपदा रेफर कर दिया गया। मृतक अनुपमा कक्षा एक में पढ़ती थी, पढ़ाई में मेधावी और सबकी चहेती थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

इसे भी पढ़ें : Train Accident: मालगाड़ी हादसे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, वंदे भारत समेत 30 से अधिक ट्रेनें रद्द

 

Spread the love

Related Posts

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time