Raksha Bandhan 2025: पत्रकारों को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारीज ने दिया आध्यात्मिक संदेश

जमशेदपुर:  रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों को राखी बांधने का विशेष कार्यक्रम हुआ। कोल्हान जोन प्रमुख अंजू बहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बहनों ने प्रेम, सुरक्षा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।

बीके रेणु बहन ने सभी पत्रकारों को तिलक लगाकर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

बीके रेणु बहन ने कहा, “राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि यह ईश्वरीय स्नेह, सुरक्षा और आत्मिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाती है कि परमात्मा हर पल अदृश्य रूप से हमारी रक्षा करते हैं।” उन्होंने बताया कि रक्षा सूत्र आत्मा और परमात्मा के बीच पवित्र संबंध का प्रतीक है, जिसमें हम ईश्वर की संतान बनकर मर्यादाओं में जीवन जीने का संकल्प लेते हैं।

राखी बांधते समय रेणु बहन ने सभी पत्रकारों को जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मबल, संयम और आत्म-सुरक्षा अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए और ब्रह्माकुमारीज से मिले स्नेह, सम्मान और ऊर्जा के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने शांति, एकता और मानवता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।मौके पर प्रमोद झा, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार और फोटो जर्नलिस्ट संतोष कुमार समेत कई मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Train Accident: मालगाड़ी हादसे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, वंदे भारत समेत 30 से अधिक ट्रेनें रद्द

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

    गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत एवं गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का…

    Spread the love

    Bahragora : कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के विरोध में वामदलों ने भरी हुंकार, ED की कार्रवाई को बताया गैरवाजिब

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time