Bihar: दानापुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 600 भेड़ों की मौत

आरा:  बिहार के आरा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दानापुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 600 भेड़ों की मौत हो गई। हादसा पटना-डीडीयू रेलखंड के बनाही और सिकरिया हॉल्ट के बीच, बनकट गांव के पास तड़के करीब 3 बजे हुआ।

भेड़पालकों के मुताबिक, शुक्रवार रात वे अपने झुंड को उत्तर दिशा में बैठाकर रेलवे लाइन के पास आराम कर रहे थे। अचानक बारिश शुरू हुई, और जब उनकी नींद खुली तो भेड़ें ट्रैक पर पहुंच चुकी थीं। देखते ही देखते एक ट्रेन गुज़री और सैकड़ों भेड़ें कटकर मौके पर ही मर गईं।

इस हादसे में भरत पाल, उदयनारायण पाल और मार्कण्डेय पाल जैसे भेड़पालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना में कोई इंसानी जान नहीं गई, लेकिन मंजर बेहद दिल दहला देने वाला था।

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और ग्रामीण इसे रोकने के लिए रेलवे से सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandil : चांडिल में दो गुड्स ट्रेनें आपस में टकराई, कोई हताहत नहीं, तड़के 4 बजे हुई घटना

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time