Jadugora: शहीद नायकों को नमन कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल चौक पर भाजपा नेता और घाटशिला से प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम सादगीपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मौके पर राज्य के जननायक दिवंगत शिबू सोरेन, ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू, वीर बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू और तिलका मांझी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बाबू लाल सोरेन ने ‘विश्व के आदिवासी एक हों’ का नारा लगाते हुए कहा कि एकजुट रहने से ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा संभव है। उन्होंने बताया कि आदिवासी-मूलवासी समुदाय में जागरूकता अभियान चलाकर इस संदेश को शीर्ष स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर रघु टुडू, लखन मुर्मू, रतन भक्त, सपन मुर्मू, जगत टुडू, बाबू राम सोरेन, योगेश मुर्मू, सुभाष कर्मकार, बैद्यनाथ मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *