जमशेदपुर: स्वर्गीय बी.डी. मंडल की आठवीं पुण्यतिथि पर रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 15 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी इस शिविर का आयोजन लगातार आठ वर्षों से कर रही है। इसे सफल बनाने के लिए टीम आसपास के क्षेत्रों में लोगों को रक्तदान के महत्व और फायदे के बारे में जागरूक कर रही है।
शिविर संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही घर-घर जाकर लोगों से रक्तदान के लिए आग्रह किया जाएगा। टीम पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में जुटी है।आयोजकों ने बड़ौदा घाट और आसपास के सभी निवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर को मिलेगा हाईटेक 5 मंजिला बस टर्मिनल, AC वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट और डोरमेट्री की रहेगी सुविधा