Jamshedpur: करम महोत्सव 31 अगस्त को, राज्यपाल और मंत्री करेंगे शिरकत

जमशेदपुर:  कुड़मी सेना की बैठक सोनारी सीपी क्लब में केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वार्षिक करम महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि 31 अगस्त को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार शामिल होंगे.

कुड़मी रत्न सम्मान
संगठन के महासचिव व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अरविंद कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करम पूजा से होगा, इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा के सांसदों एवं विधायकों को “कुड़मी रत्न” सम्मान दिया जाएगा। चयन के लिए पांच सदस्यीय पैनल गठित किया गया है। पिछले वर्ष कला, पुलिस, प्रशासनिक सेवा, विधि और खेल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह सम्मान दिया गया था।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी उमानाथ झा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, हराधन प्रमाणिक, गणेश गोप, प्रवीर महतो, सूरज महतो, विष्णुदेव महतो, अजय महतो, प्रेम महतो, विजय महतो, विकास महतो, नीलाम्बर महतो, कार्तिक महतो, देव महतो, प्रशांत महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: नेमरा में बहू धर्म निभा रही हैं विधायक कल्पना सोरेन, मिट्टी के चूल्हे पर पकाया खाना

Spread the love

Related Posts

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time