JAC Board Supplementary Examination 2025: मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल

रांची:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होगी। मैट्रिक की परीक्षा 23 से 29 अगस्त तक और इंटर की परीक्षा 23 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं दो पाली में होंगी — पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा ने बताया कि इस साल करीब 25 हजार छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 18 अगस्त से JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 से 8 सितंबर तक संबंधित स्कूलों में होंगी।

गौरतलब है कि इस साल मैट्रिक और इंटर में कुल 7,83,711 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। मैट्रिक में 91.71% और इंटर में 95.62% छात्र सफल हुए थे, जबकि बाकी छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में मौका पा रहे हैं। प्रैक्टिकल के अंक 3 से 9 सितंबर के बीच वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे और एक प्रति 12 सितंबर तक JAC कार्यालय में जमा करनी होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले के 12वीं पास युवाओं के लिए IT में करियर का सुनहरा मौका, यहाँ लगेगा HCL Tech का चयन कैंप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

    पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

    Spread the love

    Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

    मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time