JAC की मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। मैट्रिक की सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से 29 अगस्त तक और इंटर की सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होगी।

दोनों परीक्षाएं दो पाली में होंगी पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 सितंबर से 8 सितंबर तक संबंधित स्कूलों में होंगी।

इस साल मैट्रिक और इंटर में कुल 7,83,711 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इसमें मैट्रिक में 91.71% और इंटर में 95.62% छात्र पास हुए थे। बाकी छात्र या तो मार्जिनल थे या फेल हो गए थे। इन्हीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन हो रहा है।

JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा ने बताया कि इस साल करीब 25 हजार छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 18 अगस्त से JAC की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

प्रैक्टिकल के अंक 3 से 9 सितंबर के बीच वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे जबकि एक प्रति 12 सितंबर तक JAC कार्यालय में जमा करनी होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में 106 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time