Jamshedpur: जमशेदपुर में 106 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

जमशेदपुर:  देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में, 106 वाहिनी, सुंदरनगर, जमशेदपुर के कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सच्चिदानंद मिश्र, कौशल सदन गिरी, अन्य अधिकारी और सैकड़ों जवान शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए सभी प्रतिभागी गगनभेदी नारे और देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे।
कमांडेंट राजीव कुमार ने कहा— “हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।”

यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर और गीत गाकर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू, CRPF की तिरंगा यात्रा ने जादूगोड़ा में जगाई देशप्रेम की लौ

Spread the love

Related Posts

Potka : आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र

पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त…

Spread the love

Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा

गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time