Independence Day पर मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पर प्रतिबंध

रांची : रांची नगर निगम ने आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरभर में मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। नगर निगम की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी बूचड़खानों तथा मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।

नगर निगम प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति 15 अगस्त को मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ संबंधित विधि के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

नगर निगम ने शहरवासियों से इस आदेश का पालन करने और सहयोग की अपील की है, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांतिपूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें : JAC की मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time