Jharkhand: आज़ादी के जश्न पर झारखंड के 30 पुलिसकर्मी पाएंगे राष्ट्रपति पदक

रांची:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें झारखंड एटीएस के एसपी और आईपीएस अधिकारी ऋषभ कुमार झा, आईपीएस दीपक कुमार पांडे समेत कई नाम शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक के लिए 11 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, जबकि असाधारण कुशलता पदक के लिए एक अधिकारी को चुना गया है।

सम्मान पाने वाले सभी चयनित अधिकारियों और कर्मियों को 13 अगस्त तक पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्मानित होने वालों में रांची, चाईबासा, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, लोहरदगा, गोड्डा और पलामू जिलों के अधिकारी-कर्मी शामिल हैं। ये पदक उत्कृष्ट कार्य, बहादुरी और लंबे समय तक अनुकरणीय सेवा के लिए दिए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  सजा पूरी, फिर भी जेल में कैदी? Supreme Court ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *