Bahragora: बहरागोड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए कमेटी ने किया भूमि पूजन

बहरागोड़ा:  बुधवार को ईचड़ासोल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष के दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार पंडित तपन आचार्य ने पूजा कर पंडाल निर्माण की शुभकामनाएं दीं।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार पंडाल को भव्य रूप से तैयार किया जाएगा और मां दुर्गा की आकर्षक मूर्ति बनाई जाएगी। इसके साथ ही पूरे पंडाल में भव्य विद्युत सज्जा की जाएगी।

हर साल की तरह इस वर्ष भी भक्तों के लिए सप्तमी से नवमी तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण साव, सह-सचिव कमल आचार्य, तापस साव, प्रदीप महापात्र, रजनीश सिंह, सुवल चंद घोष, भूपेन पात्र, अरुण कुमार सीट, स्वपन अधिकारी और अमिताभ बाजपेई सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: बहरागोड़ा में अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ पुतला दहन, किसान मोर्चा और CPIM ने जताया विरोध

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। वे अपने बिष्टुपुर स्थित आवासिय कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *