Jamshedpur: तीन दिन की शैक्षणिक यात्रा कर ISRO से लौटीं छात्राएं, कहा – अब बड़े सपनों की उड़ान भरेंगे

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों की 28 छात्राएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रेरणा और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूरा कर लौटीं। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने इस यात्रा को जीवन बदलने वाला अनुभव बताया और सीएम व उपायुक्त को आभार व्यक्त किया।

पहला दिन – विज्ञान और तकनीक की दुनिया
यात्रा की शुरुआत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (ISRO) से हुई। छात्राओं ने अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रक्रिया और तकनीकी नवाचारों को करीब से देखा। इसके बाद आर.एम.के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा कर उच्च शिक्षा और शोध की झलक पाई।

दूसरा दिन – इतिहास और संस्कृति से मुलाकात
दूसरे दिन छात्राओं ने स्टेट म्यूजियम, महाबलीपुरम किला, मंदिर, टाइगर केव और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इसके अलावा चेन्नई के कोवालम मॉडल स्कूल का भ्रमण कर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचय हुआ।

तीसरा दिन – खेल और रेल का रोमांच
अंतिम दिन छात्राओं ने एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेल जगत की ऊर्जा महसूस की और रेलवे म्यूजियम में भारतीय रेल के इतिहास और विकास को जाना।

साइंस ओलंपियाड से चयनित इन छात्राओं ने कहा—”अब हम खुद को बड़े मंच पर देखने का सपना देख रही हैं। इस यात्रा ने हमें यकीन दिलाया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “ऐसे भ्रमण से बच्चों का नजरिया व्यापक होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की ललक मजबूत होती है। हमें भरोसा है कि ये छात्राएं आगे चलकर विज्ञान, तकनीक, खेल या किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगी।”

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: जिले की बेटियां पहुंचीं ISRO, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में देखा रॉकेट प्रक्षेपण
Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा के विवेक नगर में श्रद्धापूर्वक हुई बाबा लोकनाथ की पूजा, महाभोग का हुआ वितरण

गुवा : गुवा के विवेक नगर में बुधवार देर शाम बंगाली समुदाय द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा लोकनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न की गई। यह आयोजन एसराय चौधरी परिवार…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time