Jamshedpur: जिले में श्रमिक योजनाओं की रफ्तार होगी तेज, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास से जुड़ी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीसी ने स्पष्ट कहा कि मजदूरों, पात्र नागरिकों और युवाओं को मिलने वाले सरकारी लाभ में कोई देरी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो।

बैठक में श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि सभी तकनीकी विभाग अपने ठेकेदारों के अधीन कार्यरत मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। मजदूरों की मृत्यु की स्थिति में चार घंटे के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर श्रमिक मृत्यु सहायता योजना के तहत राशि परिजनों को दी जाए। सेफ्टी किट वितरण में भी पात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने और प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया गया।

डीसी ने निर्देश दिए कि श्रमिक चिकित्सा सहायता योजना के लाभ के लिए सिविल सर्जन और एमजीएम अस्पताल के साथ समन्वय बनाया जाए, ताकि मजदूर वर्ग के मरीज शीघ्र योजना के दायरे में आ सकें।

नियोजन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार मेला और कौशल प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से हों। साथ ही उद्योगों और प्रतिष्ठानों में स्थानीय नियोजन को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में सभी विभागों को आपसी तालमेल बनाए रखने और श्रमिक कल्याणकारी व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का व्यापक प्रचार करने पर बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक वर्ग लाभान्वित हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बैंकों में पड़ी विभागीय राशियां तुरंत समेकित निधि में जमा हों – सरयू राय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time