रामगढ़: 18 जनवरी को अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत बदगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कारू और बिरदा में लगभग 07 एकड़ तथा टोकलो थाना अंतर्गत ग्राम हेसालकुटी, कुदाहातु, और बुरुनलिता में करीब 06 एकड़ में लगे अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया गया.

कुल 13 एकड़ की विनाश
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में कुल 13 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया. इस कार्रवाई के पीछे का उद्देश्य न केवल अवैध खेती को समाप्त करना है, बल्कि समाज में नशे की रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है.
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अभियान को संचालित किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकारी एजेंसियाँ अवैध नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ गंभीर हैं और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे.
इसे भी पढ़ें: Ramgarh: जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, 2 लाख से ज्यादा का वसूला जुर्माना
There is no ads to display, Please add some



















































