Chandil: चांडिल चौक बाजार में दुकानदारों, मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर मनाया आज़ादी का पर्व

सरायकेला:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चांडिल चौक बाजार डैम रोड में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर संदीप कुमार मंडल और कृष्ण कालिंदी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

कार्यक्रम में चांडिल बाजार के दुकानदार, रिस्का चालक और दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर बड़ी संख्या में मौजूद थे। तिरंगे के फहराते ही सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें :  Indian Independence Day 2025: जयपुर ब्लू पॉटरी से लेकर अंतरिक्ष मिशन तक — Google Doodle में सजा भारत

कृष्ण कालिंदी ने अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया और आजादी की लंबी लड़ाई में हुए बलिदानों को याद किया। उन्होंने बताया कि वे हरिजन समाज से जुड़े हैं और पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

समारोह में भिमसेन मुंडा, आपनी कालिंदी, शुशील कालिंदी, कार्तिक कालिंदी और अवधेश मुरमु शामिल थे, जिन्होंने ध्वजारोहण में भाग लेकर आजादी के इस पर्व को यादगार बनाया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandil में मानवाधिकार परिषद ने किया झंडोत्तोलन, कहा – एकता और अखंडता हमारी पहचान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : विश्व पर्यावरण दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

बहरागोड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज बहरागोड़ा प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी और व्यापक मुहिम देखी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के…

Spread the love

Bahragora : सेवानिवृत्त शिक्षक के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर, बेंगलुरू में थे इलाजरत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के इंचड़ाशोल निवासी और गंडानाटा मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त लोकप्रिय शिक्षक मनोरंजन पांडा (64 वर्ष) का 3 जून 2026 को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time