Tara Public School ने निकाली प्रभात फेरी, विशेष झांकी ने खींचा ध्यान

पोटका:  हरिवंश नगर, हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झंडोत्तोलन, प्रभात फेरी और विशेष झांकी ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। स्कूल के प्राचार्य कमलेश मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

 

छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर प्रभात फेरी निकाली। “भारत माता की जय”, “महात्मा गांधी अमर रहें” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

फेरी में निकाली गई झांकी में सुमी मंडल भारत माता, अरुण हांसदा महात्मा गांधी और धनंजय गोप भगवान बिरसा मुंडा के रूप में नजर आए। यह प्रस्तुति लोगों में देशप्रेम और जागरूकता जगाने में सफल रही।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से परिचित कराना और उनमें देशभक्ति की भावना जगाना है। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर पूनम लाल, सलाहकार डॉ. अरविन्द कुमार लाल और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Tata DAV Public School में स्वतंत्रता दिवस पर टॉपर छात्रों और विजेताओं को मिला सम्मान

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

    पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह…

    Spread the love

    Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

    गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time