Ramdas Soren Funeral: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई दिग्गज नेता

जमशेदपुर:  झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। घोड़ाबांधा श्मशान घाट में मंत्रियों, नेताओं और हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

अंतिम संस्कार में मौजूद रहे दिग्गज नेता
अंतिम संस्कार में झारखंड के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मंत्री चमरा लिंडा, दीपक बिरुवा, डॉ. इरफान अंसारी, विधायक सविता महतो, मंगल कालिंदी, सुखराम उरांव, समीर मोहंती, संजीव सरदार और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल थे।

इसके अलावा कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, सुमन महतो, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा नेता विद्युत वरण महतो, बास्को बेसरा, राजेश कुमार शुक्ल, अभय सिंह समेत विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने “रामदास सोरेन अमर रहें” और “श्रद्धांजलि” के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी। कई नेताओं ने कहा कि उनका जाना झारखंड की राजनीति और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

दिल्ली में हुआ निधन
रामदास सोरेन का शुक्रवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया था। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को 2 अगस्त को तड़के तबीयत बिगड़ने पर घोड़ाबांधा स्थित आवास से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। सुबह करीब साढ़े 4 बजे वे वॉशरूम में अचानक गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते में उनकी उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। हालत गंभीर देख उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया। वहां भी वे जीवन रक्षक प्रणाली पर ही रहे। लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में इसे अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बना रही है हेमंत सरकार, पुलिस जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि वसूली में व्यस्त है : भानु प्रताप शाही 

    जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, आम नागरिकों की सुरक्षा पमंडराते खतरे और प्रशासनिक विफलता को…

    Spread the love

    Jamshedpur : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 28 से

    एग्रिको ग्राउंड में सुबह 9 बजे से बालक, बालिका का होगा चयन जमशेदपुर : झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी जुलाई-अगस्त 2026 में 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time