Ranchi: रांची में चुटिया थाना प्रभारी सस्पेंड, महिला से गलत व्यवहार का आरोप

रांची:  राजधानी रांची के चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को DIG cum SSP चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। इस आदेश के साथ उन्हें पुलिस लाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें सिर्फ सामान्य जीवन यापन भत्ता मिलेगा, अन्य कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

महिला से बदसलूकी का आरोप
मामला तब सामने आया जब लोअर बाजार थाना क्षेत्र के दालपट्टी रोड निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत पर महिला के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

जांच में मिली पुष्टि
शिकायत पर DIG cum SSP ने City DSP  को जांच का जिम्मा सौंपा। जांच में यह पाया गया कि थाना परिसर में इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने शिकायतकर्ता महिला से असभ्य और अमर्यादित व्यवहार किया। इस घटना से पुलिस की छवि धूमिल हुई।

विभागीय कार्रवाई की तैयारी
City DSP की रिपोर्ट के आधार पर ही SSP ने इंस्पेक्टर को निलंबित करने का आदेश जारी किया। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू होगी। इस प्रक्रिया में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की करोड़ों की संपत्ति जब्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time