Jamshedpur: मनसा पूजा का शुभारंभ, पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन

जमशेदपुर:  जवाहर नगर रोड नंबर 15, बंगाली बस्ती में परंपरागत रूप से इस वर्ष भी मां मनसा देवी की पूजा धूमधाम से आरंभ हुई। पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर पूजा कमेटी की ओर से उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

पूजा कमेटी के अध्यक्ष राहुल डे ने बताया कि बंगाली कॉलोनी के पास जंगल और झाड़ियों से बरसात व गर्मी के दिनों में सांप अक्सर घरों में घुस जाते थे। कई बार लोगों को सांपों ने डस भी लिया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिकांश परिवार पलायन नहीं कर पाए। तब स्थानीय लोगों ने मिलकर मां मनसा देवी की पूजा की परंपरा शुरू की। राहुल डे के अनुसार, “जब से मां मनसा की पूजा यहां आरंभ हुई है, तब से बस्ती में सांपों का प्रवेश बंद हो गया है।”

उद्घाटन के दौरान विकास सिंह ने कहा कि मां मनसा भगवान शंकर की पुत्री और नागराज बासुकी की बहन हैं। उनकी पूजा करने से न केवल सांप, बिच्छू और गोजर जैसे जीवों के प्रकोप से मुक्ति मिलती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति और खुशहाली भी बनी रहती है।

पूजा पंडाल में उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्य रूप से संदीप शर्मा, सुजय चक्रवर्ती, अतानु हजारे, मनोज डे, राहुल डे, विक्की डे, कर्ण डे, निमाई डे, शिबू सिंह, शंकर डे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हिमांशु महाराज ने सुनाई कृष्ण की लीलाएँ, भाव-विभोर हुए भक्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time