जमशेदपुर: सुबह-सुबह मानगो छोटा पुल पर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एक युवक ब्राउन शुगर के नशे में सड़क पर हंगामा करने लगा। उसने राह चलते एक शख्स से जबरन पैसे छीनने की कोशिश की।
लोगों ने विरोध किया तो नशेड़ी ने अचानक पत्थर उठाकर राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया। घबराकर लोग वहां से भाग खड़े हुए और किसी तरह अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में नशे की लत में फंसे युवक लगातार अपराध कर रहे हैं। लोग मानते हैं कि यह स्थिति राहगीरों और आम नागरिकों के लिए खतरे का संकेत है।
इसे भी पढ़ें : Jadugora: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
There is no ads to display, Please add some



















































