Jharkhand: 130वें संविधान संशोधन के खिलाफ झारखंड विधानसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष का केंद्र पर वार

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून पूरक सत्र की शुरुआत से पहले आज सत्ता पक्ष के विधायक एकजुट होकर 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतर आए। सदन के बाहर झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों ने हाथों में तख्तियां थामकर विरोध जताया।

 

नारे और पोस्टर से केंद्र पर दबाव

विधायक “संविधान संशोधन एक धोखा है” और “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगा रहे थे। सभी का कहना था कि इस संशोधन का असली मकसद चुनी हुई राज्य सरकारों को कमजोर करना और आम लोगों की जमीन-संसाधन को कॉरपोरेट घरानों को सौंपना है।

 

कांग्रेस विधायक ने बोला हमला

कांग्रेस विधायक राजेश कछप ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह संशोधन लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उनके मुताबिक, यह कदम जनता की सत्ता छीनकर पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने की साजिश है।

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबके विकास लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुदिव्य सोनू

    मुरी : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील…

    Spread the love

    Muri : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में जन  आक्रोश रैली, लोगों से शामिल होने का आह्वान

    मुरी :  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य कमिटी का छोटानागपुर स्तरीय जन‌ आक्रोश जत्था ने मुरी में प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time