Bahragora: मानुषमुड़िया लैंपस धान खरीद घोटाला – किसानों को नहीं मिला भुगतान, बढ़ा आर्थिक संकट

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैंपस में धान खरीद घोटाले का असर अब किसानों पर सीधे तौर पर दिखने लगा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खरीदे गए धान का भुगतान आज तक नहीं मिलने से कई गरीब किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। लैंपस को ब्लैकलिस्ट कर दिए जाने से किसानों को खाद-बीज भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आजीविका संकट में पड़ गई है।

स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि बकाया राशि का भुगतान तुरंत कराया जाए। उनका कहना है कि लैंपस की गड़बड़ियों की सजा उन्हें क्यों भुगतनी पड़े। खाद और बीज न मिलने के कारण उन्हें खुले बाजार से ऊंची कीमत पर खरीदना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अधिकारी इस मामले को प्राथमिकता देकर जल्द समाधान करें।

मानुषमुड़िया लैंपस पर धान अधिप्राप्ति में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। इसी वजह से संस्था को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि पुष्पांजलि राणा, बालिया किस्कू, अनिल कुमार मुर्मू, भुवनेश्वर जाना, तुषार कांति महतो, नेपाल चंद्र सिंह समेत कई किसानों को अब तक उनके धान का पैसा नहीं मिला है।

किसानों ने साफ कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और बकाया राशि का भुगतान बिना देरी के किया जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते पहल नहीं हुई तो उनका भविष्य प्रभावित होगा और खेती करना और मुश्किल हो जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में चला जागरूकता अभियान, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर मिली जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time