Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला:  कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर शाम नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। रामु चौक के पास विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सरफराज शेख के रूप में हुई है, जो ताजनगर, जुबैर राशन दुकान के पास का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि सरफराज इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है। इस बार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि सरफराज अपने एक और साथी के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी करता था। फिलहाल उसका साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ब्राउन शुगर या किसी भी मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राज क्लब की गणेश पूजा में बवाल, फायरिंग से मची अफरातफरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब जमशेदपुर के एसएसपी व मनोज स्वर्गियारी होंगे सरायकेला-खरसावां के एसपी, तत्काल प्रभार संभालने का मिला निर्देश

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी के पद पर 2015 बैच के आईपीएस एहतेशाम बकारिब की नियुक्ति की. वहीं झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में…

Spread the love

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time