Jamshedpur: खाना बनाते वक्त कपड़े में लगी आग, युवक झुलसा

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड सीतारामडेरा में मंगलवार को 20 वर्षीय अभय लोहार हादसे का शिकार हो गया। दोपहर में घर पर अकेले रहते हुए वह रसोई में खाना बना रहा था। इसी दौरान उसके कपड़े में अचानक आग पकड़ ली और वह झुलस गया।

हादसे के समय उसकी मां काम पर गई हुई थी और घर में कोई और मौजूद नहीं था। आग लगने के बाद अभय ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

अभय ने बताया कि वह बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करता है और करीब दस दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर लौटा था। घटना के वक्त वह काफी घबरा गया था। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राज क्लब की गणेश पूजा में बवाल, फायरिंग से मची अफरातफरी

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time