Jadugora: बाली ढीपाग्राम पहुंचे बाबू लाल सोरेन, सबर परिवार को दिया चावल

जादूगोड़ा:  पूर्वी सिंहभूम जिले की विलुप्तप्राय सबर जनजाति की बदहाल स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी अंतर्गत पारुलिया पंचायत के बाली ढीपाग्राम में गुरुवार को भाजपा नेता और घाटशिला विधानसभा से प्रत्याशी रहे बाबू लाल सोरेन पहुंचे। यहां उन्होंने हबलू सबर (50 वर्ष) समेत चार भाइयों की दयनीय हालत देखकर सरकार और अधिकारियों पर तीखा हमला बोला।

बाबू लाल सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड की अबुआ सरकार में सबर जनजाति के नाम पर आने वाली योजनाओं और विकास की राशि अधिकारी ही डकार जा रहे हैं। परिणामस्वरूप यह समुदाय जर्जर सरकारी भवनों में भूखे-प्यासे जीने को विवश है और विलुप्ति की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि सबर परिवारों को अब भूख से मरने नहीं दिया जाएगा। “सेवा ही लक्ष्य” अभियान के तहत घाटशिला विधानसभा के सभी सबर परिवारों की पहचान कर हर महीने उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने मौके पर हबलू सबर के परिवार को एक बोरा चावल देकर राहत पहुंचाई।

इस दौरान भाजपा नेता रघु टुडु, मुखिया भीमा, विमल मार्डी, रमेश माझी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सबने एक स्वर में सबर समुदाय के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस पर रखने की उठी मांग, सरयू राय से मिला प्रतिनिधिमंडल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-49 पर दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

बहरागोड़ा : रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित दारिशोल बीट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से फेरी लगाने जा रहे 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी (निवासी- आलमपुर, जाम्बनी)…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time