रांची: झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत पर उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।
मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि फिलहाल हफीजुल हसन की स्थिति स्थिर है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय की पहल पर सरकार का आश्वासन – मानगो फ्लाईओवर में बदलाव संभव
There is no ads to display, Please add some



















































