Jamshedpur: चाकुलिया में मत्स्यपालन बना सफलता की मिसाल, उपायुक्त ने किसानों का बढ़ाया हौसला

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्यपालकों से मुलाकात की और उनके काम की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का बेहतर साधन है और अधिक से अधिक किसानों को इससे जुड़ना चाहिए।

गांव के 8 प्रगतिशील किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन कर रहे हैं। इनमें से 3 किसान 25-25 बायोफ्लॉक टैंक चला रहे हैं, एक किसान ने 8 रिस्पायरेटरी एक्वा कल्चर टैंक लगाए हैं, जबकि दूसरे किसान छोटे पैमाने पर 7 और 4 टैंक से मत्स्य पालन कर रहे हैं। इसके अलावा एक किसान ने बायोफ्लॉक तालाब और फीड मिल स्थापित कर स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू किया है। इन प्रयासों से किसानों की आय बढ़ी है और दूसरे ग्रामीण भी प्रेरित हो रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को बायोफ्लॉक टैंक, पॉन्ड निर्माण और फीड मिल लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार और तेज किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हों।

उपायुक्त ने किसानों से कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन को अपनाने से अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ेंगे। यह न सिर्फ आय दोगुनी करने में मदद करेगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री सुदिव्य कुमार को सौंपा माँग पत्र, पर्यटन और शिक्षा पर जोर

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time