Potka: गरीब अनाथ बच्चों को शिक्षा देने वाले विकास भकत को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

पोटका:  सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव जानमडीह में गरीब और अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक विकास कुमार भकत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत का चयन “प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षक पुरस्कार” के लिए किया गया है।
यह सम्मान उन्हें 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह” में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन आईएसआरएचई फाउंडेशन कर रहा है।

पायनियर इंग्लिश स्कूल में विकास भकत लंबे समय से ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दे रहे हैं। यहां विशेष रूप से गरीब और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। उनकी शिक्षण पद्धति से न केवल छात्र बल्कि शिक्षक भी अंग्रेजी में संवाद करने लगे हैं।

विकास कुमार भकत का यह योगदान ग्रामीण शिक्षा में एक नई दिशा दिखा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला यह सम्मान उनके प्रयासों और समर्पण की पहचान है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ambani परिवार के गणेशोत्सव में गूंजी Maithili Thakur की आवाज, साड़ी और जूलरी में दिखी बेहद खूबसूरत

Spread the love

Related Posts

Seraikela : पातकुम पुलिया के पास बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पातकुम पुलिया के पास करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अज्ञात युवक का…

Spread the love

Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time